संगम प्रीमियर लीग–सीजन 6 का फाइनल: संगम किंग्स बने विजेता
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) संगम प्रीमियर लीग (SPL) सीजन 6 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में संगम किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संगम फैंटम को 56 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए संगम किंग्स ने 7 विकेट खोकर 157 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सोहिल नाहर ने 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं कप्तान बाबू ने 36 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संगम फैंटम की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 101 रनों पर ऑलआउट हो गई। किंग्स की ओर से चेतन चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संगम रॉयल्स के सुशील सेन को ‘ऑरेंज कैप’ (सर्वाधिक रन), ‘मोस्ट सिक्स’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से सम्मानित किया गया।
वहीं, ‘पर्पल कैप’ (सर्वाधिक विकेट) का खिताब शुभम शर्मा को मिला।PRO राजकुमार जैन ने बताया कि SPL-6 का शुभारंभ 25 मार्च को हुआ था, जिसमें संगम समूह की कुल 6 टीमों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन एवं आपसी समन्वय को बढ़ावा देना रहा।
समापन समारोह में संगम समूह के वाइस चेयरमैन डॉ. एस.एन. मोदानी, एमडी अनुराग सोनी, सीईओ प्रणाल मोदानी, कृपि सोनी, अर्चना सोडानी, पलक मोदानी एवं मधु नागपाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


