सेन समाज के भामाशाह का सम्मान और आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा पर हुई चर्चा

Feb 22, 2026 - 17:00
 0
सेन समाज के भामाशाह का सम्मान और आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा पर हुई चर्चा

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा/ 22 फरवरी ।    सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति कार्यालय पर रविवार को एक विशेष बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में नमाना (राजसमंद) के मूल निवासी और वर्तमान में वापी (गुजरात) निवासी भामाशाह मोहन सेन का साफा बंधवाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर और भगवा दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया इस अवसर पर मोहन सेन ने समाज को संबोधित करते हुए कहा, "समाज की एकता और विकास के लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगा हमारी प्राथमिकता निर्धन परिवारों की सहायता और शिक्षा को बढ़ावा देना होनी चाहिए 
सम्मान समारोह के पश्चात आयोजित समिति की बैठक में आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की सफलता की रूपरेखा तैयार की गई साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें फिजूलखर्ची पर रोक सामाजिक आयोजनों में होने वाले अनावश्यक खर्चों को कम कर उस धन का उपयोग समाज सेवा के कार्यों में किया जाए समाज के लिए एक भव्य 'सामूहिक भवन' बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई यह भवन सामाजिक आयोजनों, शैक्षणिक गतिविधियों और बाहरी समाजबंधुओं के प्रवास के लिए उपयोगी होगा और संत शिरोमणि सेन जी महाराज के विचारों का प्रचार-प्रसार करने और समाज के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराने पर जोर दिया गया इस महत्वपूर्ण बैठक में सुरेश सेन कटार मुख्य संरक्षक, दुर्गालाल सेन मांडल सेन समाज सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष, बालू लाल सेन, भगत सेन भीम पूर्व अध्यक्ष, गोपी लाल समेलिया, कोषाध्यक्ष रतन सेन भादू कार्यकारी अध्यक्ष हरिश सेन गेगास,बाबू लाल गहलोत,नरेश सेइवाल, हमीरगढ़,मनोहर लाल सेन मांडल, राजकुमार रतनपुरा,सुरेश कुंडिया,दिनेश सेन ऊपरेड़ा,भेरू लाल सेन पांसल सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................