मांगट देव मालाजी के मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विधायक गोपीचंद मीणा का हुआ स्वागत

Jul 22, 2026 - 17:29
 0
मांगट देव मालाजी के मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विधायक गोपीचंद मीणा का हुआ स्वागत

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मांगट देव मालाजी में आषाढ़ी नवमी के अवसर पर आयोजित वार्षिक मेले में बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु मेले में पहुंचे और मांगट देव मालाजी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरे मेले में भक्तिमय माहौल बना रहा और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

मेले में मंदिर परिसर के आसपास खिलौने, चूड़ियां, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, मिठाइयां, प्रसाद, सजावटी सामान और अन्य सामग्री की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की, जिससे दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिली। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने झूलों और अन्य मनोरंजन के साधनों का भी भरपूर आनंद लिया।
मेले में स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा भी पहुंचे। इस दौरान मीणा समाज के लोगों ने पारंपरिक साफा और माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने भी श्रद्धालुओं के साथ मांगट देव मालाजी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, जिससे मेला शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

हर वर्ष की तरह इस बार भी मांगट देव मालाजी का मेला धार्मिक आस्था, सामाजिक मेल-मिलाप और ग्रामीण संस्कृति का प्रतीक बनकर उभरा। मेले में उमड़ी भारी भीड़ ने मांगट देव मालाजी के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा और क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................