कठूमर के भैरूबास गांव में विवाह समारोह में पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के गांव भैरवास में आयोजित एक विवाह समारोह में राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। मंत्री के आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भैरवास निवासी खेमराज जोरवाल के सुपुत्र तारेश जोरवाल के विवाह समारोह में नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए मंत्री संजय शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी नवदंपति को बधाइयाँ दीं और खुशियाँ साझा कीं।
कार्यक्रम में खोह मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, भनोखर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, छुट्टन लाल, जगन लाल, किशोरी लाल, मूथरा प्रसाद, सतीश कुमार, राकेश, लालू बालोत हुकम, लवकेश, योगेश, अरुण पाराशर, संतोष जोरवाल, दीपक बालोत, तमन्ना जोरवाल, रिशिका बालोत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं आसपास के लोग मौजूद रहे।
इधर भारतीय जनता पार्टी मंडल कठूमर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश गुर्जर ने अर्रूवा टोल प्लाजा पर मंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें समारोह स्थल तक सम्मानपूर्वक पहुंचाया।
इस दौरान मंत्री ने आमजन से भी मुलाकात की तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्री के आगमन पर हर्ष व्यक्त किया।


