रोता हुआ मिला मासूम, पुलिस ने तत्परता दिखाकर परिजनों से मिलाया

Apr 20, 2026 - 19:45
 0
रोता हुआ मिला मासूम, पुलिस ने तत्परता दिखाकर परिजनों से मिलाया

कठूमर। दिनेश लेखी।  कस्बे के रामदेव बाबा बगीची परिसर में सोमवार को एक छोटा बच्चा रोता हुआ मिलने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर थाने ले गई।

थानाधिकारी सुनील टांक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में बच्चा अपना नाम चीकू बता रहा था। उसने अपने पिता का नाम लोकेश, माता का नाम आरती तथा भाई का नाम मन्नू बताया। बच्चे की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर जानकारी जुटाई, साथ ही सोशल मीडिया ग्रुप्स और फोन कॉल के माध्यम से सूचना प्रसारित की।
पुलिस की इस मुस्तैदी का सकारात्मक परिणाम सामने आया और जल्द ही बच्चे के परिजनों का पता चल गया। जानकारी के अनुसार बच्चा चीकू पुत्र लोकेश जोशी, बाबा मोहल्ला कठूमर का निवासी है। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को उसके दादा रामावतार जोशी के सुपुर्द कर दिया।
इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है। इस मौके पर एएसआई शहाबुद्दीन खान, कांस्टेबल इंद्राज गुर्जर एवं जोगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................