रिटायर्ड जज ज्ञान प्रकाश पाण्डे की स्मृति में वाटर कूलर भेंट; निर्धन परिवार की 11 छात्राओं को लिया गोद, परिंडे भी लगाए

Jun 4, 2026 - 05:24
 0
रिटायर्ड जज ज्ञान प्रकाश पाण्डे की स्मृति में वाटर कूलर भेंट; निर्धन परिवार की 11 छात्राओं को लिया गोद, परिंडे भी लगाए
भुसावर (विष्णु मित्तल) श्री आर्य महिला विद्यापीठ सोसायटी के द्वारा संचालित श्री आर्य विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में भामाशाह श्रीमती सुशीला पाण्डे एवं उनके परिजनों के द्वारा कस्वा निवासी रिटायर्ड जिला न्यायाधीश स्व0 ज्ञान प्रकाश पाण्डे की प्रथम पुण्य तिथि पर वाटर कूलर लगवाया गया, जिसका उद्घाटन शिक्षा विद् बाबूलाल पाण्डे के मुख्य आतिथ्य एवं सोसायटी के मंत्री अजय कुमार अग्रवाल की अध्ययक्षता में हुआ, जबकि शिक्षा संयोजक मनोज मित्तल,उपमंत्री सत्येन्द्र गुप्ता, नगरपालिका के पूर्व चैयरमैन चन्द्रप्रकाश अवस्थी,प्रकाश चन्द जाटव,पूर्व उप चेयरमैन पुष्कर पाण्डे, अग्रवाल समाज भुसावर के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल,समाज सेवी किशनलाल अरोडा,गोविन्द सिंह पाण्डे,मनीषा पाण्डे,शकुन्तला देवी रहे। वक्ताओं ने कहा कि रिटायर्ड जिला न्यायाधीष ज्ञान प्रकाश पाण्डे कस्वा भुसावर की पहचान थी और ये न्याय क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों से वेहद लगाव रखते थे। संस्था के मंत्री अजय कुमार अग्रवाल एवं शिक्षा संयोजक मनोज मित्तल ने बताया कि भामाशाह एवं जिला न्यायााधीश स्व0 ज्ञान प्रकाश पाण्डे की धर्मपत्नि सुशीला पाण्डे, पुत्र मनीष पाण्डे, पुत्री श्रीमती मनीषा पाण्डे के द्वारा आर्य महिला विद्यापीठ शिक्षा संकुल परिसर में वाटर कूलर लगवाया और साथ ही श्री आर्य महिला विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 12 वी तक अध्ययनरत आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार की 11 छात्राओं को शिक्षा के वास्ते गोद लिया और भविष्य में बालिका शिक्षा बढावा देने के लिये सहयोग प्रदान करने की घोषणा की साथ ही स्व0 ज्ञान प्रकाश पाण्डे की स्मृति में पक्षियेां के लिये परिण्डे भी लगवाये। सोसायटी के द्वारा भामाशाह मनीष पाण्डे तथा श्रीमती मनीषा पाण्डे का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया वही भामाशाह परिवार के अन्य सदस्यों का साफा,षाॅल,दुपट्टा,माला आदि के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनीष मित्तल, अनिल अग्रवाल, मुकेश गोयल, पूर्व पार्षद चिरमोली जाटव, रिटायर्ड आयुर्वेदिक विष्णुदत्त,विजय गुप्ता अचार वाले,राजेन्द्र वैध,व्यवस्थापक निरजंन पाण्डे, लेखाधीकारी अमृत मित्तल,प्रबंध सचिव संजय अग्रवाल,प्रमोद बंसल, अनिल गर्ग, बृजेश जिन्दल, गार्ड लक्ष्मी शर्मा, मीरा सैन, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंधली के प्रधानाचार्य मनीष मित्तल ने किया जबकि आभार शिक्षा संयोजक मनोज मित्तल ने प्रकट किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है