दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा; दोस्त की मदद करने जा रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

Jun 6, 2026 - 15:40
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा; दोस्त की मदद करने जा रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खटीक के तिबारे के पास पिलर नंबर 155.8 के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ट्रोमा यूनिट में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने हादसे की सूचना दी थी। जिसके बाद अस्पताल पहुंच दोनों शव मोर्चरी में शिफ्ट करवाए। हैड कांस्टेबल कालूराम ने बताया कि मृतकों की पहचान अलवर जिले के धोलागढ़ थाना क्षेत्र भनोखर निवासी टीकम मीणा (35) और निठारी निवासी पटवारी मीणा (18) के रूप में हुई। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शवों को सुपुर्द किया गया।

  • दोस्त की कार संभालने पहुंचे थे

पुलिस ने बताया- मृतकों के एक परिचित की कार का पिलर नंबर 157 पर एक्सीडेंट हो गया था, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। उसने अपने दोस्तों को कॉल कर बताया कि क्षतिग्रस्त कार एक्सप्रेसवे पर खडी है। तुम लोग वहां पहुंच कार को संभाल लेना। ऐसे में दोनों युवकों के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही पिलर नंबर 155.8 के पास उनकी कार का भी एक्सीडेंट हो गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारना बताया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................