महुवा नगर पालिका में ‘शहरी सेवा शिविर’ शुरू, पहले ही दिन पट्टे, प्रमाण पत्र और स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

Jun 24, 2026 - 19:43
 0
महुवा नगर पालिका में ‘शहरी सेवा शिविर’ शुरू, पहले ही दिन पट्टे, प्रमाण पत्र और स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

महुवा (अवधेश अवस्थी) राज्य सरकार के निर्देशानुसार महुवा नगर पालिका प्रशासन द्वारा आमजन को राहत देने के लिए 'शहरी सेवा शिविर–2026' अभियान की शुरुआत की गई है। नगरपालिका कार्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर की अवधि 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। शिविर के माध्यम से नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 35 तक के नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) राजेश कुमार मीणा ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत लीज राशि में छूट, धारा 69-के, कृषि भूमि नियमन, और लघु अवधि लीज/किराये पर दी गई संपत्तियों के फ्रीहोल्ड पट्टे जारी करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

  • आवेदनों के निस्तारण की स्थिति पर एक नज़र:

शिविर की प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शिविर में प्राप्त विभिन्न विभागों के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई है:

  • कृषि भूमि नियमन: कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत पट्टों के लिए कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 43 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।
  • प्रमाण पत्र जारी करना: जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीकरण से जुड़े सभी 41 आवेदनों का शत-प्रतिशत (100%) निस्तारण कर प्रमाण पत्र जारी किए गए।
  • फायर एनओसी: सुरक्षा मानकों के तहत फायर एनओसी के लिए आए सभी 6 आवेदनों का समाधान किया गया।
  • रोशनी व्यवस्था: वार्डों से प्राप्त स्ट्रीट लाइट संबंधी सभी 25 शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही लाइटें ठीक करवाई गईं।
  • पीएम स्वनिधि योजना: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बैंकों द्वारा स्वीकृत 8 आवेदनों का निस्तारण कर छोटे दुकानदारों और वेंडर्स को राहत प्रदान की गई।

त्वरित समाधान ही हमारा लक्ष्य: ईओ

  • महुवा नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राजेश मीना ने कहा कि "शहरी सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को पालिका के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना है। एक ही छत के नीचे विभिन्न योजनाओं का लाभ और समस्याओं का त्वरित समाधान कर जनता को राहत पहुंचाई जा रही है।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है