राजस्थान में 1 लाख 1 हजार 218 पदों पर जल्द होंगी भर्तियां, मुख्य सचिव ने 12 बड़ी भर्तियों की रिपोर्ट देखी

Jun 8, 2026 - 05:19
 0
राजस्थान में 1 लाख 1 हजार 218 पदों पर जल्द होंगी भर्तियां, मुख्य सचिव ने 12 बड़ी भर्तियों की रिपोर्ट देखी

जयपुर (राजस्थान)

राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने जा रही है। मुख्य सचिव (सीएस) वी. श्रीनिवास ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश की 12 बड़ी भर्तियों की विस्तृत रिपोर्ट देखी। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कुल 1 लाख 1 हजार 218 पदों पर भर्तियां जल्द से जल्द पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 में घोषित भर्ती कैलेंडर के अनुसार सभी प्रक्रियाएं निर्धारित लक्ष्य के भीतर पूरी होनी चाहिए।

​चतुर्थ श्रेणी और सफाई कर्मचारी भर्ती पर विशेष फोकस

​बैठक में यह बात सामने आई कि स्वायत्त शासन विभाग की सफाई कर्मचारी भर्ती की रफ्तार सबसे ढीली चल रही है, जिसे छोड़कर बाकी भर्तियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती: प्रशासनिक सुधार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 53 हजार 749 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की प्रक्रिया संचालित है। इसमें दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन), दिव्यांग श्रेणी, खेल प्रमाण पत्रों और चिकित्सा जांच की कार्रवाई वर्तमान में प्रक्रियाधीन है, जिसे समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • सफाई कर्मचारी भर्ती: 24 हजार 793 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया निर्धारण की कार्रवाई अब अंतिम अनुमोदन (Approval) स्तर पर पहुंच चुकी है।

​पुलिस, जलदाय और स्वास्थ्य विभाग में बड़े बदलाव और पदों में बढ़ोतरी

​मुख्य सचिव की इस बैठक से विभिन्न विभागों में पदों की संख्या बढ़ने और नई भर्तियों की महत्वपूर्ण जानकारियां बाहर आई हैं:

  • सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती: गृह विभाग के उप निरीक्षक (SI) के पदों में 61 पदों की वृद्धि की गई है। अब 1015 के स्थान पर 1076 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) का परिणाम जारी होगा।
  • कांस्टेबल भर्ती: भर्ती कैलेंडर में दर्शाए गए 4000 पदों के विरुद्ध अब 6000 पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी।
  • जलदाय विभाग: इस विभाग में 3000 सपोर्ट इंजीनियर व अन्य पदों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग: 600 चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की अर्थना जल्द ही भर्ती एजेंसी को भेजी जाएगी। वहीं, 2 हजार नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पदों पर भर्ती नियमों में संशोधन के बाद प्रक्रिया समय पर पूरी होगी।
  • शिक्षा विभाग (अध्यापक भर्ती): अध्यापक ग्रेड-III के पूर्व में विज्ञापित 5000 पदों में 2000 अतिरिक्त रिक्त पदों को जोड़ दिया गया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पदों पर पहले से प्रक्रियाधीन भर्तियों में अतिरिक्त पदों को शामिल करने की कार्रवाई चल रही है।

​अनावश्यक देरी पर लगेगी रोक

​मुख्य सचिव ने वित्त विभाग, कार्मिक विभाग (DOP), संबंधित विभागों और भर्ती एजेंसियों को आपस में प्रभावी समन्वय (Coordination) बनाए रखने की हिदायत दी है ताकि भर्ती प्रक्रियाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। इस महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव समेत राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................