श्री राजर्षि अभय समाज के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न: पंडित धर्मवीर शर्मा अध्यक्ष और राजेंद्र प्रसाद शर्मा महामंत्री निर्वाचित
खैरथल (हीरालाल भूरानी)। श्री राजर्षि अभय समाज, अलवर की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु विधिवत चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी श्री द्विजेंद्र जी की कुशल देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। संस्था के निवर्तमान प्रचार-प्रसार मंत्री अमृत खत्री ने चुनावी परिणामों की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि यह चुनाव आगामी 3 वर्ष के कार्यकाल (सत्र 2026-2029) के लिए आयोजित किए गए थे।
चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, पंडित धर्मवीर शर्मा को संस्था का नया अध्यक्ष और राजेंद्र प्रसाद शर्मा को महामंत्री निर्वाचित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक और सुचारू रूप से संपन्न हुई, जिसके बाद पूरी कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की सूची (सत्र 2026-2029) मे अध्यक्ष: पंडित धर्मवीर शर्मा, उपाध्यक्ष: परशुराम कौशिक, महामंत्री: राजेंद्र प्रसाद शर्मा, उप मंत्री: जसवंत सैनी, महानिदेशक: मनोज कुमार गोयल, उपनिदेशक: अंकित शर्मा, संगीत निर्देशक: जितेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष: राकेश शर्मा, रंगमंच निर्देशक: राजेंद्र आचार्य, श्रृंगार एवं वेशभूषा निर्देशक: प्रदीप सेन, भंडार व्यवस्थापक: दीपेंद्र उपाध्याय, लेखाकार: कैलाश तायल, प्रचार मंत्री: देवराज शर्मा, प्रेक्षा गृह व्यवस्थापक: अनिल शर्मा, उपप्रेक्षा गृह व्यवस्थापक: सुभाष गौड चुने गए।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के प्रबुद्ध जनों और सदस्यों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं देने का तांता लगा हुआ है।


