राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Feb 26, 2026 - 17:41
 0
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

जयपुर (बरकत खां) राजस्थान में निजी बस संचालकों ने सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। परिवहन विभाग की कार्यवाही के विरोध में स्टेज कैरिज और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटरों ने चक्काजाम करते हुए प्रदेशभर में बसों का संचालन ठप कर दिया। हड़ताल के चलते करीब 40 हजार निजी बसों के पहिए थम गए हैं।
इसका सीधा असर रोजाना निजी बसों से सफर करने वाले लगभग 15 लाख यात्रियों पर पड़ा है। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित जोधपुर,उदयपुर, कोटा और बीकानेर के लिए चलने वाली बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के इंदौर और गुजरात के अहमदाबाद के लिए संचालित स्लीपर बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।
जानकारी के अनुसार,जयपुर से प्रतिदिन करीब 25 हजार यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कराते हैं, लेकिन बस ऑपरेटरों ने 23 से 28 फरवरी तक की अग्रिम बुकिंग पहले ही रोक दी थी। हड़ताल के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
बस संचालकों का कहना है कि परिवहन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही से वे आक्रोशित हैं और जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मामले को सुलझाने के लिए आज फिर बस ऑपरेटरों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता प्रस्तावित है। अब सबकी नजर इस वार्ता के परिणाम पर टिकी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है