महुवा के बोहराज स्कूल में सीबीएसई छात्रा कबड्डी में रोमांचक मुकाबले, फाइनल की ओर बढ़ीं टीमें

Aug 24, 2026 - 18:59
 0
महुवा के बोहराज स्कूल  में सीबीएसई छात्रा कबड्डी में रोमांचक मुकाबले, फाइनल की ओर बढ़ीं टीमें

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखण्ड मुख्यालय के रामगढ़ रोड स्थित द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल  में आयोजित राज्य स्तरीय सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान भर की आई हुई छात्राओं द्वारा सोमवार को विभिन्न आयु वर्गों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। मैदान पर खिलाड़ियों ने शानदार रेड, मजबूत डिफेंस और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में जीत के लिए खिलाड़ियों ने आखिरी क्षण तक पूरा दमखम लगाया, जिससे मैदान पर रोमांच चरम पर रहा।

प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ महवा विधायक राजेंद्र मीणा, पूर्व चेयरमैन विजय शंकर बौहरा एवं पूर्व सरपंच प्रेमदेवी बौहरा सहित अतिथियों ने ध्वजारोहण कर किया था। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
अंडर-14 में गोकुल, एमपीएस माचवा और बोहराज ग्लोबल विजयी
सोमवार को खेले गए अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में गोकुल स्कूल ने वेदांता इंटरनेशनल स्कूल को हराकर जीत दर्ज की। वहीं एमपीएस माचवा जयपुर ने विजय सेंट्रल एकेडमी को पराजित किया।
तीसरे मुकाबले में मेजबान दा बोहराज ग्लोबल स्कूल सीनियर सेकेंडरी महुवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमएनपी पब्लिक स्कूल मेहंदीपुर बालाजी को शिकस्त दी। घरेलू मैदान पर मिली इस जीत से बोहराज ग्लोबल स्कूल की टीम में उत्साह देखने को मिला।
अंडर-17 में विजय सेंट्रल और एसबीजीएम स्कूल की जीत
अंडर-17 वर्ग में विजय सेंट्रल एकेडमी ने पैरामाउंट स्कूल जयपुर को हराकर जीत हासिल की। वहीं एसबीजीएम स्कूल अजमेर ने एमपीएस प्रताप नगर जयपुर को पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया।
अंडर-19 में एमजीपीएस ने दर्ज की जीत
अंडर-19 वर्ग में एमएसबीएसएस और एमजीपीएस के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें एमजीपीएस टीम ने जीत हासिल की।
प्रदेशभर से पहुंची हैं छात्रा खिलाड़ियों की टीमें
प्रतियोगिता में अजमेर, अलवर, बूंदी, बीकानेर, दौसा, श्रीगंगानगर, जोधपुर, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। मुकाबलों को देखने के लिए विद्यालय परिसर में खेलप्रेमियों और अभिभावकों की भीड़ जुट रही है।
विद्यालय निदेशक विनय बौहरा ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं छात्राओं को अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए बड़ा मंच प्रदान करती हैं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बाहर से आई टीमों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के ठहरने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
फाइनल मुकाबलों को लेकर बढ़ा उत्साह
लगातार हो रहे रोमांचक मुकाबलों के बीच अब प्रतियोगिता अपने निर्णायक दौर की ओर बढ़ रही है। प्रत्येक टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। अब खेलप्रेमियों की नजरें फाइनल मुकाबलों और राज्य स्तरीय विजेता टीम के खिताब पर टिकी हैं। 

इस दौरान सीबीएसई बोर्ड पर्यवेक्षक सुनील व्यास, स्कूल डायरेक्टर विनय बौहरा, को डायरेक्टर विकास बौहरा, संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी ,पूर्व जिला खेल अधिकारी राजनारायण शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीना, महुवा एसडीएम प्रेमराज मीना, स्कूल प्रधानाचार्य प्रवीण विज, उप प्रधानाचार्य श्वेता पीटीआई सुरेंद्र ,मनोज, सहित विद्यालय स्टाफ सैकड़ो दर्शन अभिभावक विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................