बिजली बिल बकायेदारों को अंतिम चेतावनी: कठूमर में 30 जुलाई तक जमा नहीं कराया बिल, तो कटेगा कनेक्शन

Jul 23, 2026 - 19:42
 0
बिजली बिल बकायेदारों को अंतिम चेतावनी: कठूमर में 30 जुलाई तक जमा नहीं कराया बिल, तो कटेगा कनेक्शन

कठूमर | दिनेश लेखी

कठूमर क्षेत्र में बिजली बिलों की बकाया वसूली को लेकर जयपुर विद्युत वितरण निगम एक्शन मोड में आ गया है। गुरुवार को अधिशासी अभियंता रामहंस मीणा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली अभियान को गति देने और बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

30 जुलाई तक का अल्टीमेटम

बैठक के दौरान कठूमर सहायक अभियंता भीमसिहं जाट ने बताया कि क्षेत्र के जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल की राशि बकाया है, उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। यदि उपभोक्ता 30 जुलाई तक अपनी बकाया राशि जमा नहीं कराते हैं, तो नियमानुसार उनके विद्युत कनेक्शन काटने (डिस्कनेक्ट करने) की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

असुविधा से बचने के लिए समय पर जमा करें बिल

विद्युत विभाग ने सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए तय समय-सीमा के भीतर अपना बकाया बिल जमा करवा दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली अभियान के तहत पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद

इस समीक्षा बैठक में कनिष्ठ अभियंता बंशीधर गुर्जर, ईआरओ मोहन बाबू और विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................