एनएच-62 पर फिल्मी अंदाज़ में पीछा: DST टीम ने टायर बर्स्ट कर अवैध बजरी से भरा बिना नंबरी डंपर पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Jul 24, 2026 - 20:34
 0
एनएच-62 पर फिल्मी अंदाज़ में पीछा: DST टीम ने टायर बर्स्ट कर अवैध बजरी से भरा बिना नंबरी डंपर पकड़ा, चालक गिरफ्तार

जोधपुर ग्रामीण एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत DST टीम की बड़ी सफलता

बावड़ी (जोधपुर) मिश्रीलाल लखारा । जोधपुर-नागौर हाईवे (NH-62) पर जिला विशेष टीम (DST) जोधपुर ग्रामीण ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनएच-62 पर नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे एक बिना नंबरी डंपर को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) पंकज ने बताया कि जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार भंवरिया को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

हाईवे पर फिल्मी ड्रामा: टायर बर्स्ट कर डंपर को रोका

निर्देशों की पालना में शुक्रवार को जब डीएसटी टीम ने एनएच-62 पर अवैध बजरी से भरे एक बिना नंबरी डंपर को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने डंपर को तेज रफ्तार में भगाना शुरू कर दिया। इस पर डीएसटी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए डंपर के टायर के आगे 'स्टॉप स्टिक' डाल दी, जिससे डंपर का टायर बर्स्ट हो गया।

इसके बावजूद बेखौफ चालक ने हाईवे पर ही डंपर की हाइड्रोलिक लिफ्ट उठाकर बजरी खाली करना शुरू कर दिया ताकि पीछा कर रही पुलिस टीम का रास्ता रोका जा सके। हालांकि, टीम ने डंपर का लगातार पीछा जारी रखा और अंततः उसे घेरकर डिटेन कर लिया।

एमएमआरडी एक्ट के तहत मामला दर्ज, ओसियां निवासी चालक गिरफ्तार

पुलिस ने बिना नंबरी डंपर को जब्त कर आरोपी चालक नदीम (पुत्र अब्दुल अजीज, निवासी माताजी के मंदिर के पास, ओसियां) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अवैध खनन एवं परिवहन के जुर्म में एमएमआरडी एक्ट (MMRD Act) के तहत पुलिस थाना खेड़ापा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की अग्रिम जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................