करोड़ों रुपए खर्च के बावजूद कॉलोनियों में नहीं पहुंचा मीठा पानी

Aug 27, 2026 - 20:17
 0
करोड़ों रुपए खर्च के बावजूद कॉलोनियों में नहीं पहुंचा मीठा पानी

बावड़ी (जोधपुर/मिश्रीलाल लखारा) बावड़ी उपखंड के सोयला कस्बे के स्थित हरिजनों का बास, तेलियों का बास, महादेवजी मंदिर के पास, सोनार, ब्राह्मण, दर्जी व राजपूतों के मोहल्लों, और सियाग-पालीवालों की ढाणियों सहित श्रीराम नगर और कई कॉलोनियों के ग्रामीण नहर के मीठे पानी के लिए तरस रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से मीठे पानी की पाइपलाइन के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद इन क्षेत्रों में अभी तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले ठेकेदार की ओर से कॉलोनियों सहित कई स्थानों पर मीठे पानी के नल और पाइपलाइन डालने का काम किया गया था। लेकिन पाइपलाइन बिछाने और नल लगाने के बावजूद आज तक इन नलों में मीठा पानी नहीं पहुंचा है। ऐसे में पाइपलाइन सहित अन्य उपकरण भी खराब होने लगे हैं।

वही पीने के पानी की समस्या को लेकर कई ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें राज्य सरकार की जल जीवन मिशन योजना का भी अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या और बढ़ने से लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने विभाग से बंद पड़ी पाइपलाइन की जांच करवाकर जल्द से जल्द मीठे पानी की आपूर्ति शुरू करने की मांग की है, ताकि योजना पर खर्च हुई राशि का लाभ आमजन को मिल सके।
प्रोजेक्ट सहायक अभियंता बावड़ी गोविंद चौधरी का कहना है कि - पुराने नेटवर्क को अपडेट करके नए प्रोजेक्ट के अंतर्गत जल्दी काम शुरू किया जाएगा वही बजट का इशू था बजट आते ही जहां पाइपलाइन नहीं डाली हुई है वहां पाइपलाइन डालेंगे और जहां पाइपलाइन डाली हुई है वहां जल्दी कनेक्शन करके जल जीवन मिशन के तहत जल्दी काम पूरा करेंगे 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................