सोयला में मकान के ताले तोड़ लाखों की चोरी: 18 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और ₹72 हजार नकद पार

Jul 24, 2026 - 20:36
 0
सोयला में मकान के ताले तोड़ लाखों की चोरी: 18 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और ₹72 हजार नकद पार

सुबह नींद खुलने पर बिखरा मिला सामान, पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर जांच में जुटी खेड़ापा थाना पुलिस

बावड़ी (जोधपुर) मिश्रीलाल लखारा। बावड़ी उपखंड के खेड़ापा थाना क्षेत्र के सोयला गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और बड़ी रकम नकद पार कर ली। पीड़ित परिवार की शिकायत पर खेड़ापा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पीड़ित अर्जुनराम (पुत्र लाबूराम मेघवाल, निवासी सोयला) ने बताया कि 23 जुलाई की रात अज्ञात चोर मकान के पीछे से छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखे तीन बक्सों और अलमारी की कुंडी उखाड़ दी। इसके बाद चोरों ने उसमें रखे 72 हजार रुपये नकद, करीब 18 तोला सोने के आभूषण तथा ढाई किलो चांदी के भारी-भरकम जेवरात समेट लिए और फरार हो गए।

लाखों के सोने-चांदी के जेवर पार

चोरी गए सामान में सोने के तिमनिया, तीन मापलिया, दो कंठी, दो अंगूठियां, एक बोर, मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदबाला, जेला, झुमरियां और बालियां शामिल हैं। वहीं चांदी के जेवरों में चार जोड़ी कड़ला, एक जोड़ी कंदोरा, चूड़ियां, छड़ा, अंगूठियां और सटका चोरी होना बताया गया है।

सुबह नींद खुलने पर हुआ घटना का खुलासा

पीड़ित परिवार को वारदात का पता शुक्रवार सुबह नींद खुलने पर चला, जब उन्होंने घर के कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा हुआ देखा। पीड़ित ने खेड़ापा पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और शातिर चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके में छानबीन शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................