जगन्नाथ मंदिर रूपबास में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 61 यूनिट रक्त संग्रहित
अलवर, (अनिल गुप्ता) विप्र फाउंडेशन अलवर, जगन्नाथ मंदिर मेला कमेटी एवं रोटरी चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आज जगन्नाथ मंदिर, रूपबास में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवा एवं मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। शिविर में कुल 61 यूनिट रक्तदान किया गया।
विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष पीयूष पंडित जाडला ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का उत्कृष्ट संदेश दिया।विप्र फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष गोपेश पचौरी द्वारा सभी रक्तवीरो को भगवान जगन्नाथ की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
शिविर में जगन्नाथ मंदिर मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा , वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अडिच्वाल, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा , कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, बीजेपी जिला महामंत्री ऋषिराज शर्मा, संयुक्त निदेशक सुरेंद्र शर्मा , वीरेंद्र त्यागी, जिला संरक्षक राजेंद्र तिवाडी, चंचल शर्मा, संगठन महामंत्री देशबन्धू शर्मा, महामंत्री मनोज बेडा, परामर्श दात्री सदस्य पुष्पराज शर्मा, सर्वेश वत्स, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास तिवारी, हेमंत शर्मा, हरीओम शर्मा , जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, शहर अध्यक्ष चन्द्रपुनीत शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष रैणु वत्स, महामंत्री पूनम शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, महामंत्री राहुल घाट, रैणु मिश्रा, परशुराम कला मंदिर से मोहित शर्मा, चाणक्य परिवार से विजय शर्मा, जिला ब्राह्मण सभा से आकाश मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा, यशश्रजोशी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। रक्तदाताओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त संग्रहण की समुचित व्यवस्था रोटरी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की चिकित्सकीय टीम द्वारा की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

