अपूर्वा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखेरी सांस्कृतिक छटा 

Feb 12, 2024 - 13:35
Feb 12, 2024 - 18:32
 0
अपूर्वा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखेरी सांस्कृतिक छटा 

राजगढ़ शहर के अपूर्वा सीनियर सेकंडरी विधालय में वार्षिकोत्सव एंव पुरस्कार वितरण समारोह लायंस क्लब अध्यक्ष खेमसिंह व पालिकाध्यक्ष सतीश दुहारिया की मौजूदगी में मनाया गया। शाला निदेशक के.के सैनी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समकक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर  किया। समारोह में छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना कर स्वागत गीत के माध्यम से सभी अतिथियों का सत्कार किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी, देशभक्ति  व पाश्चात संस्कृति पर आधारित गीतों पर अपनी प्रस्तुतियो के माध्यम से वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक छटा बिखेरी। वही विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियो पर अपनी कला का हूनर दिखा सभी दर्शकों की वाहवाही लूटी वही भरपुर मनोरंजन कर कार्यक्रम से बांधे रखा। समारोह में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र सैनी, गिर्राज प्रजापत, पार्षद धर्मचंद सैनी व गौरव कसेरा ने प्रतिभावान छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में निदेशक के के सैनी ने शाला का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बच्चो को सम्बोधित करते कहा कि आज का दिन बड़ा ही भावुकता का दिन है जिसमें एक तरफ बच्चों से अलग होने का दुख है तो दूसरी तरफ उनके कुछ बनने की खुशी है। यहां से जाने के बाद बच्चें विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सफलता हासिल कर विद्यालय  व अपने माता-पिता का मान-सम्मान बढ़ाएंगे। इस अवसर पर शिंभूदयाल शर्मा, माहेश्वरी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है