भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, महिलाओं ने गाए बधाई गीत, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Jul 26, 2026 - 17:27
 0
भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, महिलाओं ने गाए बधाई गीत, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सकट (अलवर) कस्बे की आसन की डुंगरी ख़ाक नाथ बाबा मंदिर पर नवनिर्मित नव कुंडात्मक यज्ञ शाला के पूजन कार्यक्रम व क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना के साथ ही खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना के लिए चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन रविवार को नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजक कमेटी के छुट्टन लाल मीणा ने बताया कि नंदोत्सव को लेकर भागवत पांडाल को रंग भी रगे गुब्बारों सहित सजावटी वस्तु से सजाया गया ‌। साथ ही पंडाल के पाइपों पर माखन मिश्री से भरी हुई मटकिया लटकाए गई और सजाई गई भगवान श्री कृष्ण की जीवंत झांकी के द्वारा माखन मिश्री से भरी मटकीयों को फोड़ने का चित्रण दर्शाया गया। नंदोत्सव के दौरान सजाई गई भगवान श्री कृष्ण वासुदेव जी बाल गोपाल आदि की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

नंदोत्सव के दौरान महिलाओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, कान्हा की सुन के मैं आई यशोदा मैया ले ले बधाई जैसे बधाई गीत गाए और पुष्प व गुलाल वर्षा कर जमकर नृत्य किया और भगवान के जयकारे लगाए नंदोत्सव से पहले कथावाचक संत साईं राम महाराज ने श्रद्धालुओं को राजा दशरथ के चारों पुत्र भगवान श्री राम लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न के जन्म की कथा का प्रसंग सुनाने के साथ ही भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सवों की कथा का प्रसंग बड़े ही रोचक ढंग से सुनाया कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। भगवान की आरती के बाद भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कथा का समापन 29 जुलाई को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................