अर्पण सेवा फाउंडेशन का वृक्षारोपण महाअभियान: ग्राम ठाढवाड़ी में 'गुरु रामदेव सियाग वाटिका' का शुभारंभ, लगाए 171 पौधे

Jul 26, 2026 - 17:29
 0
अर्पण सेवा फाउंडेशन का वृक्षारोपण महाअभियान: ग्राम ठाढवाड़ी में 'गुरु रामदेव सियाग वाटिका' का शुभारंभ, लगाए 171 पौधे

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा आज खेतड़ी तहसील के ग्राम - ठाढवाडी , वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया।
 इस महाअभियान के तहत सतपाल यादव (NSG कमांडो) के विशेष सहयोग से 'गुरु रामदेव सियाग वाटिका' की स्थापना की गई।
​वाटिका विस्तार का लक्ष्य:
प्रकृति आयाम प्रमुख राजेश मेहता ने जानकारी दी कि इस वाटिका की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज इस ग्राम में 171 बड़े पेड़ लगाए गए हैं और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए यह सतत प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। वहीं, पर्यावरण संयोजक राकेश मुच्छल ने बताया कि इस वाटिका में 100 और नए पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो जल्द ही ग्रामीणों को उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि क्षेत्र में हरित आवरण और अधिक सघन हो सके।
​सार-संभाल और पर्यावरण का महत्व:
कार्यक्रम के दौरान अर्पण सेवा फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य दिलबाग सिंह यादव (वरिष्ठ अध्यापक) ने उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण का जीवन में महत्व समझाया और पौधों की उचित सार-संभल व सुरक्षा करने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
​ग्रामीणों का विशेष सहयोग एवं आभार:
सेवा आयाम प्रमुख वीरेंद्र कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी गणमान्य अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम ढाठवाड़ी के पूर्व सरपंच रघुवीर शर्मा, बदोपुर के पूर्व पंच राजेंद्र यादव, तथा  समाजसेवी भूप सिंह, कंवर सिंह, कृष्ण कुमार, दिल्ली यादव, विजेंद्र, देशराज, चंद्रपाल, मूलाराम, शादीराम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
 ​ग्रामीणों ने अर्पण सेवा फाउंडेशन की इस अनूठी पहल का तहे दिल से स्वागत करते हुए फाउंडेशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और इस महाअभियान में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................