अडोली गांव में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पीडब्लूडी रोड से हटवाया अतिक्रमण,चौड़ीकरण का काम हुआ शुरू

Oct 13, 2025 - 16:23
Oct 13, 2025 - 16:24
 0
अडोली गांव में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पीडब्लूडी रोड से हटवाया अतिक्रमण,चौड़ीकरण का काम हुआ शुरू

कठूमर / दिनेश लेखी। अडोली गांव की सड़क के मध्य स्थित गांव में सोमवार को पीडब्ल्यूडी द्वारा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ी करण का काम हुआ शुरू किया।  इससे पूर्व उक्त सड़क के किनारे मौजूद अवैध रूप से कब्जा जमाए मकान मालिकों को अतिक्रमण हटा लेने के लिए चिन्हित किया गया था।

खेरली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता सतीश गुर्जर ने बताया कि अडोली गांव में साडे पांच मीटर की सड़क चौड़ाई कर नई सीसी खरंजा डाली जा रही है जिसको लेकर गत दिनों पीडब्ल्यूडी ने मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण चिह्नित करते हुए संबंधित मकान मालिकों आदि को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर कुछ मकान मालिकों ने रोड से अपना अतिक्रमण हटा लिया था लेकिन चार-पांच घरों के मालिकों ने अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण उनके रास्ते में बने मकानों को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया। और सड़क चौड़ी करण का कार्य आरंभ किया है। इसे लेकर स्थानीय मकान मालिकों में हड़कंप मच गया।

इस मौके पर लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार हरदयाल, देवी धोलागढ़ थानाधिकारी संजय शर्मा, खेड़ली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहित खंडेलवाल, ग्राम विकास अधिकारी सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................