राजगढ़ में ओरेकल नेक्सस ओलंपियाड-2027 का बिगुल: भव्य पोस्टर विमोचन के साथ घोषणा,दो चरणों में होगी परीक्षा
राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता। क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान 'ओरेकल एकेडमी एंड करियर इंस्टीट्यूट' की ओर से आयोजित किए जाने वाले 'ओरेकल नेक्सस ओलंपियाड-2027' के आधिकारिक पोस्टर का धूमधाम से विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
5 करोड़ की छात्रवृत्ति और 100% तक ट्यूशन फीस में छूट
संस्थान के निदेशक मनोज कुमार सैनी ने बताया कि प्रतिभा खोज और विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से इस ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए 5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप), 10 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार एवं आकर्षक रिवार्ड्स रखे गए हैं। इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
दो चरणों में आयोजित होगी परीक्षा
निदेशक ने जानकारी दी कि परीक्षा का आयोजन दो अलग-अलग चरणों में किया जाएगा:
-
प्रथम चरण (कक्षा 9 से 12): 3 जनवरी 2027 को परीक्षा आयोजित होगी।
-
द्वितीय चरण (कक्षा 5 से 8): 10 जनवरी 2027 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
निःशुल्क आवेदन की सुविधा
सेंटर हेड हिमांशु जोशी ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा करा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित जे.डी. स्कूल के पास, ओरेकल एकेडमी सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। पोस्टर विमोचन के दौरान संस्थान का स्टाफ और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

