भारत जोड़ो यात्रा के समापन से पहले ही अलवर के कांग्रेसी कुनबे में कलह

भारत जोड़ो यात्रा का असर बेअसर

Jan 22, 2023 - 20:35
Jan 22, 2023 - 21:37
 0
भारत जोड़ो यात्रा के समापन से पहले ही अलवर के कांग्रेसी कुनबे में कलह

अलवर (राजस्थान) भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में कांग्रेस में नए प्राण फूंक रही है। राहुल गांधी की इस यात्रा से कांग्रेस में नई जान आई है और इसका लाभ कांग्रेस को आगामी चुनावों में मिलेगा। दूसरी तरफ अलवर के कांग्रेसी भारत जोड़ो 1 के समापन से पहले ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। हालात यह है कि विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेसी एक दूसरे को हराने की तरह काम करने की ठान कर बैठे हैं। भारत जोड़ो यात्रा कि प्रदेश में सबसे बड़ी जनसभा अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मालाखेड़ा कस्बे में हुई जिससे यहां के विधायक और मंत्री टीकाराम जूली का कद बढने की बात सामने आई है। इसके बाद अब कांग्रेसी नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं जो अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से ही हैं। अलवर ग्रामीण के कांग्रेसी नेता प्रेम पटेल ने सामाजिक कुछ लोगों के नाम कराने के नाम कराने न्यायिक व अधिकारिता मंत्री पर भ्रष्टाचार ओर अपनी मनमर्जी करने के आरोप लगाए हैं जिससे कांग्रेसी खेमों में हलचल तेज हो गई है। इससे पहले पूर्व मंत्री नसरू खान ने मंत्री पर कब्रिस्तान की जमीन को कुछ लोगो के नाम कराने के आरोप लगाए थे। यह विवाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और मुख्यमंत्री तक पहुंचा जिसे पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले सुलझाने में सफलता पाई।

 16 दिन प्रदेश में रही राहुल की यात्रा - राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 16 दिन रही 485 किलोमीटर का सफर तय किया। 7 जिलों में स्थित 18 विधानसभा क्षेत्रों को टच करते हुए निकली। राहुल गांधी की यात्रा ने राजस्थान के सात जिलों में कुल 521 किलोमीटर का सफर तय किया है, जो झालावाड़ जिले के गांव चऊली से शुरू हुआ था। अलवर जिले के मालाखेड़ा में प्रदेश स्तरीय जनसभा हुई थी, जिसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई मंत्री व दिग्गत नेताओं ने शिरकत की थी। मालाखेड़ा जनसभा से देश-प्रदेश की सियासत के कई संकेत मिले हैं। इसी सभा में बीपीएल धारकों को 500 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की गई।

 कांग्रेसियों का विवाद नया गुल खिलाएगा - कांग्रेसियों का आपसी विवाद आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़ सकता है। इस विवाद का विस्फोट कांग्रेस में होने वाले टिकट बंटवारे के समय सामने आएगा। अलवर ग्रामीण में कांग्रेसियों का एक गुट पहले से ही यहां के विधायक टीकाराम जूली पर नाराज है। यदि इसी प्रकार निरंतर विवाद जारी रहा तो आने वाले समय में पार्टी को अलवर ग्रामीण से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है

 क्या है मामला- जिले के प्रभारी मंत्री बीडी कला के अलवर आगमन पर शुक्रवार को कांग्रेसी नेता टीकाराम जूली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इनका कहना था कि जूली भ्रष्टाचार को पनपा रहे हैं और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं कर रहे हैं। इससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रोष है।

 योगेश मिश्रा (जिला अध्यक्ष अलवर) का कहना है कि- यह उन दोनों का आपसी मामला है मुझे इससे कोई लेना देना नहीं है यदि कोई गलत करता है तो मैं मैं अनुशासनहीनता मैं कार्यवाही करूगा

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है