जिला पुलिस अधीक्षक ने बानसूर डीएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

Jan 10, 2023 - 18:51
 0
जिला पुलिस अधीक्षक ने बानसूर डीएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

बानसूर (अलवर, राजस्थान/ सोनू) अलवर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम अपने एक दिवसीय दौरे को लेकर बानसूर पहुंची जहां बानसूर क्षेत्र के हरसोरा थाने तथा बानसूर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने पुराने मामलों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं पुलिस हेड क्वार्टर द्वारा जारी किए गए नए आदेशों को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि बानसूर क्षेत्र की सीमा हाईवे तथा हरियाणा सीमा से सटी हुई है इसी को ध्यान में रखते हुए अपराधों पर नियंत्रण किस प्रकार किया जा सकता है उसको लेकर रूपरेखा तैयार कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बानसूर थाने पर नफरी की कमी को लेकर भी पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि यह एक प्रक्रिया है तथा प्रक्रिया के द्वारा ही स्टाफ को लगाया या हटाया जाता है लेकिन बानसूर में स्टाफ की कमी को देखते हुए जल्द से जल्द स्टाफ को पूरा किया जाएगा जिससे कि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। इसी के तहत साइबर क्राइम को देखते हुए लोगों को सजग रहने के लिए भी कहा गया तथा अगर कोई भी साइबर क्राइम की ठगी किसी के साथ होती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें जिससे कि पुलिस साइबर ठगी करने वालों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई कर सके। इस दौरान बानसूर पुलिस उपाधीक्षक सुनील जाखड़, थानाधिकारी हेमराज सराधना, हरसोरा थाना अधिकारी ताराचंद शर्मा सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है