सरिस्का क्षेत्र के जंगल मे आग सैंकडों पेड पौधे जलकर नष्ट
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) अलवर जिले के टहला रेंज के अधीन सरिस्का क्षेत्र के तालाब स्थित जहाज के जंगलों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग पर करीब पांच घण्टे बाद काबू पाया। आग से दो हैक्टयर में लगे पेड़-पौधे सहित पत्ते जलकर राख हो गए। आग की सूचना पर टहला क्षेत्रीय वन अधिकारी कृष्ण कुमार सहित कार्मिकों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर करीब पांच घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर लाइन काटकर पत्तो से पीट-पीटकर काबू पाया गया। गौरतलब रहे की गत वर्ष में इसी जंगल मे आग लगी थी जिससे काफी वन संपदा जलकर खाक हो गई थी।