सकट में 'संकट निवारण चौथ माता' रक्तदान शिविर संपन्न, 101 रक्तदाताओं ने किया पुनीत कार्य
अलवर जिले के सकट कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को'संकट निवारण चौथ माता' के पावन पर्व के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। शिविर में स्थानीय निवासियों का उत्साह देखते ही बनता था। इस पुनीत कार्य में लगभग 101 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। विशेष रूप से महिलाओं ने इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। यह रक्तदान शिविर एसएमएस हॉस्पिटल, जयपुर की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया।शिविर में रक्तदान करने वाले सभी योद्धाओं को सुरक्षा और जागरूकता का संदेश देने के लिए हेलमेट, मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति का मानना है कि रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन,सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी, नाथलवाडा सरपंच मुकेश मंडावरी, प्रधानाचार्य पूरण मल मीना, रामकेश सिंघल, प्रभु दयाल मीना,आशीष मीणा, प्रमोद सैनी, अंगदाता कैलाश गुरुजी, मुकेश बनीकाबास, योगेश शर्मा, बाबूलाल चौबे, सीताराम चौबे, हरिशंकर जैमन, गिर्राज प्रजापत, मलखान बिधोता, जयलाल मीना, गोपाल विजय, शिवप्रसाद सोनी, लहरी चौधरी, हरिशचंद्र बैनाड़, लीलाराम, रामकरण पनिहारा, गोपाल लाटा, शैलेंद्र खटाना,पवन कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


