पुलिसकर्मियों को मिले गैलेंट्री प्रमोशन मे कालूराम धायल बने दीवान

Aug 4, 2022 - 14:34
 0
पुलिसकर्मियों को मिले गैलेंट्री प्रमोशन मे कालूराम धायल बने दीवान

जहाजपुर (भीलवाडा, राजस्थान/ आज़ाद नेब) राजस्थान पुलिस के 49 पुलिस कर्मियों को विशेष पदोन्नति प्रदान की गई है। इनमें 3 एएसआई को एसआई, 8 हेड कांस्टेबल को एएसआई एवं कांस्टेबल स्तर के 38 पुलिसकर्मियों को हेड कांस्टेबल के पद पर विशेष पदोन्नति दी गई है। इसके लिए बुधवार को पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।
गैलेंट्री प्रमोशन से सम्मानित हुए कालूराम धायल ने थाना जहाजपुर में पांच वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं है इस दौरान उन्होंने हिन्दू मुस्लिम समाज के लोगों को एक दूसरे के त्योहार पर पुष्प वर्षा जैसे कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया था एवं आईपीएल सट्टा चलाने वालों पर कार्रवाई को अंजाम देने जैसे अन्य सरहानीय कार्य किए थे। अभी बिजौलिया थाने में अपनी सेवाएं दे रहे है। धायल गैलेंट्री प्रमोशन मिलने पर उनके साथियों दोस्तों ने उनको बधाई दी है।
गौरतलब है कि गैलेंट्री प्रमोशन पुलिस कार्मिकों द्वारा ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाने के फलस्वरूप पुरस्कार एवं पदोन्नति हेतु गठित कमेटी की अनुशंसा पर विशेष पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। भीलवाड़ा के कांस्टेबल महेंद्र सिंह को 2020-21 की रिक्तियों के विरुद्ध हेड कांस्टेबल के पद पर विशेष पदोन्नति दी गई थी। लेकिन उनका चयन विभागीय नियमित पदोन्नति परीक्षा में पूर्व वित्तीय वर्ष में हो जाने के कारण उन्हें अब हेड कांस्टेबल से एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया है। एवं जिले के संजय चौधरी, उषा राम को चयन गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है