ग्रामीणों से रूबरू हुए सांसद बालकनाथ, विकास कार्यों के लिए आठ लाख रुपए की घोषणा

Jun 17, 2022 - 00:46
Jun 17, 2022 - 01:11
 0
ग्रामीणों से रूबरू हुए सांसद  बालकनाथ, विकास कार्यों के लिए आठ लाख रुपए की घोषणा

बर्डोद / मनीष सोनी  :- अलवर-बहरोड़ राजमार्ग पर ग्राम पंचायत कारोडा में सुबह  नौ बजे अलवर सांसद महंत बालकनाथ भाजपा पदाधिकारियों के साथ दैनिक सार्वजनिक चौपाल कार्यक्रम के तहत ग्राम की प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों से रूबरू हुए।  सांसद के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ए़ंव ग्रामीणों ने उनका मुख्य बस स्टैण्ड पर भव्य स्वागत किया। और फूलों से सजी गाडी पर  कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए। मौके पर सांसद बालक नाथ लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र हमेशा ही समाज सेवा, देश सेवा, सहित विभिन्न गतिविधियों में आगे रहा है। लेकिन विपक्षी सरकार ए़ंव उनके नेताओं की बदौलत विकास की राह रूक रही है। हमें एकजुट और अन्य लोगों को जागरूक कर देश के विकास में सहयोग करना है। उन्होंने ग्राम पंचायत के तहत आने वाले पांच गांवों में विकास कार्य करवाने के लिए आठ लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान ठाडेशवर आश्रम के राजनाज महाराज, छापुर आश्रम के योगेंद्रनाथ महाराज, भाजपा नेता मोहित यादव, प्रवक्ता सुनील यादव, रामनरेश यादव,  जिला कार्यकारिणी सदस्य राजाराम गुर्जर, बर्डोद मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बौहरा, कारोडा सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार पूर्व सरपंच सुरेन्द्र चौधरी,  मन्नु सैनी, रवि शर्मा, सुनील शर्मा, रमेश यादव, अशोक कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................