तीर्थराज विमल कुंड पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब प्रशासन की रही माकूल व्यवस्था । साधू संतों ने किया शाही स्नान

Jun 9, 2022 - 19:38
Jun 9, 2022 - 23:19
 0
तीर्थराज विमल कुंड पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब प्रशासन की रही माकूल व्यवस्था । साधू संतों ने किया शाही स्नान

हरिओम मीना /कामां/  भरतपुर 

कामां कस्बा के तीर्थराज विमल कुंड पर आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर कामांं कस्बा सहित दूर-दराज के लोगों का जनसैलाब उमड़ा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग तीर्थराज विमल कुंड पर रात्रि 2:00 बजे से ही  परिक्रमा कर स्नान करने पहुंचे और तीर्थराज विमल कुंड में डुबकी लगाई एवं मंदिरों में लोगों ने पाठ पूजा कर पुण्य अर्जित किया वहीं प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं माकूल रही। नगरपालिका अध्यक्ष गीता खंडेलवाल ने संपूर्ण विधि विधान के साथ 101 किलो दूध से किया तीर्थराज विमल कुंड में दूध अभिषेक।  दूध अभिषेक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भगवान दास खंडेलवाल व पुत्र अनूप खंडेलवाल सहित नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश चौधरी के साथ नगरपालिका पार्षद रहे मौजूद।। साथ ही प्रसिद्ध मंदिर विमला देवी मंदिर पर पूजा अर्चना कर आशिर्वाद प्राप्त किया।।
मिली जानकारी के अनुसार गंगा दशहरा के पावन पर्व पर कामा कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों एवं दूर-दराज के महिला-पुरुष बुजुर्ग युवा तीर्थराज विमल कुंड पर प्रतिवर्ष स्नान करने आते हैं जहां तीर्थराज में डुबकी लगाने के बाद लोग मंदिरों में पाठ पूजा करते हैं और पुण्य अर्जित करते है। प्रशासन ने 
वाहनों का प्रवेश किया बंद.. भगत सिंह चौराहे से लेकर डीग गेट तक वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया दोनों चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे जिससे तीर्थराज विमल कुंड की बाहर की परिक्रमा में दंडोति देने वाले लोगों को असुविधा नहीं हो वही तीर्थराज विमल कुंड पर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे जिससे कोई असामाजिक तत्व किसी वारदात को अंजाम नहीं दे।
 इस बार तीर्थराज विमल कुंड पर प्रशासन ने अलग ही व्यवस्था की थी आमजन को कोई असुविधा नहीं हो । जो हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे साथ ही माइक के माध्यम से लोगों को पल पल की सूचना दे रहे थे.।
जगह-जगह लगी पानी की प्याऊ और भंडारे .. गंगा दशहरा के पावन पर्व पर समाजसेवी लोग भी पीछे नहीं रहे तीर्थराज विमल कुंड सहित कस्बा के प्रमुख स्थानों पर लोगों ने प्याऊ लगाकर और भंडारे का आयोजन किया गया जिससे बाहर से आए लोगों को भोजन और पानी की परेशानी नहीं हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................