बालाजी बुगला धाम में चल रही भागवत कथा में प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, जल भरतरी , ध्रुव चरित्र की कथाओं का किया वर्णन

Feb 15, 2023 - 01:24
Feb 15, 2023 - 02:20
 0
बालाजी बुगला धाम में चल रही भागवत कथा में  प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, जल भरतरी , ध्रुव चरित्र की कथाओं का किया वर्णन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)


 उपखंड क्षेत्र के पचलगी के काटलीपुरा के नदी वाले बालाजी बुगला धाम में भागूराम सैनी की पुण्य स्मृति पर चल रही भागवत कथा में मंगलवार को प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, जल भरतरी , ध्रुव चरित्र आदि की कथाओं का वर्णन किया गया। कथावाचक विनोद जोशी महाराज ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम में आकर मनुष्य को धर्म का ज्ञान लेना चाहिए । जिससे आगे जाकर मनुष्य को  दुबारा जीवनदान मिलता है। मनुष्य को कमाई के साथ धर्म में भी खर्चा करना चाहिए। नरसिंह अवतार, प्रहलाद चरित्र ,जल भरतरी, ध्रुव चरित्र आदि कथाओं को सुनाकर श्रद्धालुओं को मनमोहित किया। भगवान की विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गई। संगीतमय भजनों के माध्यम से कथाओ का वर्णन किया गया। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मुकेश जोशी, आयोजक सुखराम सैनी, पप्पूराम ,ओमप्रकाश ,कानाराम , संतोष देवी ,सावित्री, राधा, कृष्णा सहित समस्त राजोरिया परिवार के सदस्य मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................