नई शुरुआत: बदलती सोच के साथ घर से हो अनुशासन की पहल- कलेक्टर मोदी

Mar 3, 2022 - 12:37
 0
नई शुरुआत: बदलती सोच के साथ घर से हो अनुशासन की पहल- कलेक्टर मोदी

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) बुधवार को तेरापंथ महिला मंडल भीलवाड़ा ने जिला कलेक्ट्री पहुंचकर नवनियुक्त जिला कलेक्टर आशीष मोदी का स्वागत किया।आशीष मोदी ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर मंडल को मोटिवेट किया और कहा कि महिला घर एवं समाज की धुरी है। स्वच्छता एवं हेलमेट जैसे मिशन में तेरापंथ महिला मंडल सक्रियता से जुड़कर एक नई मिसाल पेश कर सकती हैं। समाज की सक्रिय महिला सदस्य प्रशासन के सुधारक कार्यों से जुड़ जाए तो निश्चित रूप से एक बड़ा लक्ष्य और उपलब्धि हासिल की जा सकती है। नारीशक्ति की महत्ता बताते हुए मोदी ने कहा कि महिला घर से अनुशासन की शुरुआत कर सकती है और ये शुरुआत उनको विकास की नई दिशा प्रदान कर सकती है। महिलाएं पूरे घर का मैनेजमेंट संभालती हुई जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊंचाईयां प्राप्त कर रही है।आने वाले दिनों में एक  स्वच्छता संबंधी प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा जिसमे तेरापंथ महिला मंडल को प्रशासन के साथ जोड़ा जाएगा। वर्तमान में दुर्घटना जैसी विकराल समस्या को लेकर हेलमेट उपयोग को प्राथमिकता देते हुए  कहा कि मंडल की बहिनें इस नियम  को स्वयं पर और दूसरों पर  अप्लाई करने की कोशिश करे। कलेक्टर मोदी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन का पूर्ण अपेक्षित सहयोग महिला मंडल को मिलेगा। मीडिया प्रभारी नीलम लोढ़ा ने बताया कि महिला मंडल अध्यक्षा मीना बाबेल ने  अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित एवं तेरापंथ महिला मंडल भीलवाड़ा द्वारा संचालित  योजनाओं की जानकारी देते हुए मंडल की गतिविधियों के बारे में बताया और मंडल कार्यों को दर्शाता एक दस्तावेज मोदी को भेंट किया, भीलवाड़ा महिला मंडल की बहिने प्रशासन द्वारा जो भी कार्य दिया जाएगा उसे पूर्ण जागरूकता,उत्सुकता एवं उत्साह के साथ पूरा करेगी। इस दौरान मंत्री रेणु चोरड़िया, निवर्तमान अध्यक्षा विमला रांका, उपाध्यक्षा मैना कांठेड़ सहमंत्री प्रेक्षा मेहता, कोषाध्यक्ष सुमन दुगड़, प्रचार प्रसार मंत्री नीलम लोढ़ा, सह प्रचार प्रसार मंत्री विनिता सुतरिया, पूर्व अध्यक्षा प्रमिला गोखरु, आनंद बाला टोडरवाल, विजया सुराणा,कुसुम श्रीमाल की  उपस्थिति रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है