स्वस्ति भूषण माता के नगर में प्रवेश करने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Jul 26, 2024 - 18:43
 0
स्वस्ति भूषण माता के नगर में प्रवेश करने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

जहाजपुर (26 जुलाई/आज़ाद नेब) लम्बे अंतराल के बाद जहाजपुर पहुंची स्वस्ति भूषण माता का मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर पालिका के समीप पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वस्ति भूषण माता के नगर में प्रवेश करने पर जैन के लोगों ने जुलूस निकाला जो नौ चौक, सदर बाजार, गलगट्टी चौराहे, बस स्टैंड, नगर पालिका, शाहपुरा रोड़ होता हुआ स्वस्ति धाम पहुंचा।

स्वस्ति भूषण माता नगर में प्रवेश करने पर नगर मुख्य मार्गों पर जगह जगह पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसी दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर पालिका के समीप स्वस्ति भूषण माता का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अंजुमन कमेटी सदर रफीक केजीएन, देशवाली समाज सदर रफीक पुंवार, पुर्व सदर रसीद नेब, बाबू चीता, जाकीर पठान, रईश संगम, गुड्डू पठान, सद्दाम पठान, रईश पड़ियार, इमरान छीपा, शेरू पठान सहित अन्य मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................