हेलीकॉप्टर हादसें में शहीद हुए माँ भारती के वीर सपूतों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Dec 12, 2021 - 20:45
 0
हेलीकॉप्टर हादसें में शहीद हुए माँ भारती के वीर सपूतों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
हेलीकॉप्टर हादसें में शहीद हुए माँ भारती के वीर सपूतों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मकराना (नागौर, राजस्थान/मोहम्मद शहजाद) हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य 11 सैन्य अधिकारियों को मकराना के निकटवर्ती गुणावती ग्राम में भाजयुमो ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामवासियो द्वारा नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह पंवार गुणावती ने कहा कि शहीद होने वाले सैन्य अधिकारियों की शौर्य गाथा जितनी कि जाए कम है, उनका व उनकी टीम का देश के लिए सर्वोच्च बलिदान हमेशा के लिए अमर रहेगा। देश की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
श्रदांजलि सभा मे सूरज परिहार, राजकुमार खत्ती, रामेश्वर लाल शर्मा, सौरभ परिहार, ललित राजोरा, संजय, मुकेश कटारिया, रामावतार, राजेन्द्र खत्ती, सुमेर सिंह, केशव गुर्जर, रामवतार बेसरवाडिया, जितेंद्र खत्ती, रामस्वरूप गोरा, योगेष लुहाना, किशन बेशरवाडीया सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है