श्रीधर्मचंद गांधी जैन राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु सूची जारी

Sep 22, 2021 - 02:29
 0
श्रीधर्मचंद गांधी जैन राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु सूची जारी

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/ सुभाष यादव) श्रीधर्मचंद गांधी जैन राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु सूची जारी कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया के नोडल अधिकारी प्रोफ़ेसर हरिप्रसाद अग्रवाल ने बताया कि कला वर्ग में कुल 700 स्थान हेतु 1002 फार्म प्राप्त हुए थे। जिसमें मुख्य प्रवेश सूची एवं आरक्षित सूची को मिलाकर सभी को प्रवेश का अवसर प्रदान किया गया है। इसी तरह वाणिज्य संकाय में 200 स्थान हेतु मात्र 51 फार्म प्राप्त हुए थे। जिसमें सभी को प्रवेश का अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि विज्ञान वर्ग के गणित समूह एवं जीव विज्ञान दोनों समूह में प्रत्येक में 88 स्थान निर्धारित है। जिसके लिए गणित समूह में 280 तथा जीव विज्ञान समूह में 173 फार्म प्राप्त हुए हैं। अत यहां के प्रवेश हेतु कटऑफ अधिक रहे हैं। प्रवेश सूची में अंकित विद्यार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भेज दिया गया है। यदि किसी तकनीकी कारण से संदेश प्राप्त नहीं हुआ हो तो महाविद्यालय सूचना पट पर नाम देखा जा सकता है। ऐसे समस्त विद्यार्थी 25 सितंबर तक महाविद्यालय में अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों को जांच करवाने के पश्चात फीस आवश्यक रूप से जमा करवाएं। अन्यथा उनका प्रवेश उक्त तिथि के बाद स्वत ही निरस्त कर दिया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................