गोविन्दगढ़ में साईबर फ्रॉड की राशि कमीशन में निकलते एक गिरफ्तार: 70हजार रुपए, 3 फर्जी एटीएम कार्ड जप्त

Sep 7, 2025 - 12:00
Sep 7, 2025 - 12:52
 0
गोविन्दगढ़ में साईबर फ्रॉड की राशि कमीशन में निकलते एक गिरफ्तार:  70हजार रुपए, 3 फर्जी एटीएम कार्ड जप्त

 गोविन्दगढ़, (अलवर)  गोविन्दगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत कार्यवाही करते हुए  एटीएम से साईबर फ्रॉड की राशि निकालते हुए साइबर ठगी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से साईबर फ्रॉड की गई राशि 70,000 रुपए, 3 फर्जी एटीएम कार्ड, एक मोटरसाईकिल टीवीएस रैडर तथा 1  मोबाईल बरामद करते हुए किया है।

थाना अधिकारी बनेसिंह मीणा ने बताया कि सरकारी अस्पताल के पास एसबीआई एटीएम से साइबर ठगी की राशि निकालते आरोपी सुरेन्द्रसिंह पुत्र गंगासिंह रायसिख निवासी खेडली बहादुर थाना गोविन्दगढ़ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एटीएम से ठगी के पैसे निकालता था। जिसके एवज में उसे 5% राशि मिलती थी।  गोविंदगढ़ में चार एटीएम है, जिन पर दो पर गार्ड हैं और दो पर नहीं। पुलिस मामले में सख्ती से पूछताछ कर रही है। जिससे साइबर ठगी से जुड़े मामलों का खुलासा किया जा सकेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................