भरतपुर में मनाई गई राजा मानसिंह की जयंती
हलैना (विष्णु मित्तल) राजा मानसिंह की 104 वे जन्म जयंती पर बिजली घर स्थित राजा मानसिंह सर्किल पर राजा मानसिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन भेंट किये
राजा मानसिंह एक कुशल किसान, इंजीनियर, जनप्रिय एवं कुशल राजनेता थे।वे इंग्लैंड से पढ़कर फौज में कमीशन प्राप्त कर अधिकारी बने लेकिन झंडे की वजह से उन्होंने फौजी को छोड़कर भरतपुर प्रिंसली स्टेट में आकर मोटर गैराज एवं जंगलात के मंत्री का दायित्व संभाल कर जनता की सेवा की आजादी के आंदोलन में किसान एवं जनता का साथ दिया वे आजाद भारत के पहले चुनाव 1951 से लेकर लगातार उनकी हत्या 1985 तक सात बार निर्दलीय विधायक के रूप में चुने गए यह उनकी राजनीतिक लोकप्रियता को दर्शाता है राजा मानसिंह एक इंजीनियर, राजनेता, किसान एवं जान जनप्रिय नेता होने के साथ सादा आम जनता का ध्यान रखने वाले कुशल निर्दलीय विधायक के रूप में जाने जाते हैं
कार्यक्रम में सूरज सेना के अध्यक्ष अरविंद पाल सिंह सूरज सेना के महामंत्री धीरेंद्र पाल सिंह बिल्लू राष्ट्रीय कवि श्याम सिंह जघीना ,हुकम सिंह बाराखुर, जगबीर ठेकेदार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केशव शाहपुर ,युवा मोर्चा के जिला मंत्री रॉकी जाटव, वीरेंद्र करही आदि थे।