पत्नी के घर छोड़कर जाने से परेशान युवक ने 3 बच्चों के साथ खाया जहर: बेटी की मौत

Oct 28, 2023 - 16:26
 0
पत्नी के घर छोड़कर जाने से परेशान युवक ने 3 बच्चों के साथ खाया जहर: बेटी की मौत

कोटपुतली (इशाक खान) 6 दिन पहेल पत्नी के घर छोड़कर जाने से परेशान होकर एक युवक ने शुक्रवार दोपहर 3 बच्चो (बेटे, बेटी और भतीजे ) के साथ मंदिर में जहर खा लिया।  जिसके बाद चारों को गंभीर हालत हो गई जिन्हें पावटा सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी 4 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। 
 कृष्ण के पड़ोसी सुरेश गिठाला ने बताया कि कृष्ण पावटा में परचून की दुकान पर काम करता है। कृष्ण और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 21 अक्टूबर को उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। तभी से कृष्ण काफी परेशान था। घटना वाले दिन दोपहर करीब एक बजे कृष्ण तीनों बच्चों को स्कूल से लेने गया था. लेकिन घर नहीं लौटा। कृष्ण ने मंदिर में पहुंच कर जहर खा लिया। इसके बाद गांव में ही किराने की दुकान करने वाले अपने पिता अमीचंद को इस बारे में फोन पर जानकारी दी। यह सुनकर अमीचंद बेहोश होकर गिर  पड़े। करीब 10 मिनट बाद अमीचंद को होश आया तो उन्होंने इसके बारे में मुझे बताया। इसके बाद दोपहर करीब 2:15 बजे कृष्ण और तीनों बच्चों को हॉस्पिटल पहुंचाया। कृष्ण के पिता अमीचंद के मुताबिक, डेढ़ साल पहले बड़े बेटे घनश्याम (30) की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। घनश्याम की मौत के बाद उसकी पत्नी अपने बेटे विनीत को छोड़ कर चली गई। ऐसे में विनीत की देखभाल भी कृष्ण ही कर रहा है।
प्राणपुरा थाना अधिकारी मुखराम ने बताया- कृष्ण (25) पुत्र अमीचंद पावटा क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुरा का रहने वाला है। कृष्ण 4-5 दिन से मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कृष्ण ने गांव के एक मंदिर में अपने दोनों बच्चों वंश (7) रुचि (4) और भतीजे विनीत (5) पुत्र घनश्याम को जहर खिला दिया। इसके बाद उसने भी जहर खा लिया। इलाज के दौरान रुचि की मौत हो गई। कृष्ण, वंश और विनीत का निम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मामला गृह क्लेश की वजह से खुदकुशी की कोशिश का लग रहा है। फिर भी हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। डॉक्टर्स की रिपोर्ट और बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................