कोटकासिम में भाजपा प्रत्याशी रामहेत यादव के कार्यालय का हुआ शुभारंभ: हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

Nov 14, 2023 - 16:01
Nov 14, 2023 - 18:02
 0
कोटकासिम में भाजपा प्रत्याशी रामहेत यादव के कार्यालय का हुआ शुभारंभ: हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कोटकासिम (राजस्थान)  कोटकासिम कस्बे में भाजपा प्रत्याशी रामहेत सिंह यादव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल रही। प्रातः 11 बजे विधिवत पूजा पाठ किया गया इसके पश्चात सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल ने नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष उमेद सिंह भाया, भाजपा प्रत्याशी रामहेत सिंह यादव, सत्यव्रत शास्त्री प्रदेश प्रवक्ता हरियाणा, रामकिशन मेघवाल ने सभा को संबोधित किया। वही गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने भी रामहेत यादव के कार्य कि प्रशंसा करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने कि बात रखी।
 भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया सांसद सुनीता दुग्गल ने आमजन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के कार्य एवं विकास का हवाला देते हुए राजस्थान में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वेद प्रकाश शर्मा पूर्व सरपंच, सुरेंद्र पाल यादव, पूर्व प्रधान गुरदयाल सिंह, वीरेंद्र यादव पूर्व एमपीएस,सरपंच राम यादव, सरपंच प्रिया यादव,सरपंच धर्मपाल यादव, सरपंच आशीष यादव, सरपंच सोनू यादव, सरपंच बलवीर यादव, सरपंच शमशेर सिंह, सरपंच अशोक यादव, सरपंच वीर सिंह जोड़ियां, सरपंच दयाराम यादव,पूर्व सरपंच अमर सिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच धनपत यादव, पूर्व सरपंच जसवंत यादव कतोपुर, अध्यक्ष भगवान सिंह यादव, अध्यक्ष जय भगवान चौधरी, अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, अध्यक्ष गजराज यादव,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह यादव, सतीश पहलवान जोड़ियां, सुनील यादव, काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है