महंत सुमित गिरी महाराज के सानिध्य में हुआ माजरी धाम महोत्सव: केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रहे मुख्य अतिथि

Aug 24, 2025 - 12:32
 0
महंत सुमित गिरी महाराज के सानिध्य में हुआ माजरी धाम महोत्सव: केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रहे मुख्य अतिथि

बहरोड (योगेश शर्मा)

माजरी धाम महोत्सव में माजरी धाम महंत सुमित गिरी महाराज के सानिध्य में किया गया।महोत्सव में मंगल कलश यात्रा,कन्या पूजन व हवन यज्ञ एवं संत समागम के साथ ही देशी घी के भण्डारे में पंगत में बैठाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केन्द्रीय पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भारत सरकार एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव रहे।

संत समागम में शनिधाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी नितस्वरूपानंदपुरी महाराज,महंत भोला गिरी महाराज प्राचीन सन्यास आश्रम दिल्ली,महामंडलेश्वर स्वामी हरिओम गिरी महाराज,महंत मुनिराज महाराज,थानापति कन्हैया गिरी महाराज,महंत विजय गिरी महाराज सहित बड़ी संख्या में देश विदेश के साधु संतों सहित संत समाज समागम में वर्तमान समय में हिन्दू सनातन संस्कृति की महत्ता,सेवा,शिक्षा एवं सनातन संरक्षण पर वृहद व्याख्यान माला में शिरकत कर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि बलवान यादव पूर्व प्रधान नीमराना,एडवोकेट नरेश यादव,जयप्रकाश झाबर जिला पार्षद,दिनेश कुमार टिंट जिला सचिव भाजपा रेवाड़ी,गुरू मधु किन्नर समाजसेवी सहित अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में बलबीर छिल्लर जिला प्रमुख अलवर,जसवंत यादव विधायक बहरोड़,रामहेत यादव पूर्व विधायक किशनगढ़ बास,अलवर शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल,सीताराम चेयरमैन,अंजली यादव,देवेन्द्र यादव,मनोज,सरपंच बीना यादव,नीलम यादव,सविता यादव,माजरी मंडल अध्यक्ष अश्विनी टाईगर रहे। महोत्सव के दौरान भजन प्रवाहक संत श्री प्रकाश दास महाराज किवाड़ा निवाई टोंक भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को महंत सुमित गिरी महाराज ने आए हुए अतिथियों को पटका,प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................