अखिल भारतीय काव्य गोष्ठी का आयोजन

Jan 23, 2024 - 20:27
 0
अखिल भारतीय काव्य गोष्ठी का आयोजन

कोटपुतली (बिल्लूरामसैनी) : - बहरोड़ जिले के पावटा कस्बे स्थित शिशु वाटिका में अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई पावटा के तत्वावधान में नियमित काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।काव्य गोष्ठी में कवियों ने भगवान राम के अयोध्या में प्रकटीकरण पर समर्पित पंक्तियों से समां बांधते हुए गीत, मुक्तक, विविध छंद बद्ध काव्य रचनाएँ प्रस्तुत कर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का सजीव वातावरण निर्मित किया। काव्य गोष्ठी में उपस्थित काव्य मनीषी उमेश चंद्र 'चंदर', पुरुषोत्तम कृष्ण मिश्रा, नरेश जांगिड़ 'जिज्ञासु', नवनीत गौड़, दीपक बंसल, भवानी सिंह 'भूधर', शिवम शर्मा 'विशेष', कमलकांत शर्मा, के०एल० 'भ्रमर', राजेश 'बैराठी', पत्रकार ओमप्रकाश शर्मा, भीम सिंह शेखावत ने काव्य पाठ किया।काव्य गोष्ठी से पहले साहित्य परिषद की पावटा इकाई का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नवनीत गौड , महामंत्री पद पर शिवम शर्मा 'विशेष' को मनोनीत करके पदाधिकारीयो का स्वागत किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................