वोट करूंगी तभी तो बढूंगी संदेश के साथ निकाला महिला मार्च   

Nov 14, 2023 - 17:41
 0
वोट करूंगी तभी तो बढूंगी संदेश के साथ निकाला महिला मार्च   

भीलवाड़ा (राजस्थान/बद्रीलाल माली) उपखंड अधिकारी भीलवाड़ा के निर्देशानुसार आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर से वोट करूंगी, तभी तो बढुंगी संदेश के साथ महिला मार्च आयोजित किया गया। जिसे प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी विद्यालय प्रांगण से शुरू करते हुए बताया कि विद्यालय की समस्त महिला स्टाॅफ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा सहयोगिनियों,एवं लगभग 200छात्राओं ने हाथों में मतदान जागरूकता के नारे लिखी तख्तियां लेकर नगर विकास न्यास, के सामने से रेलवे अंडर ब्रिज पर करते हुए मालोला चौराहे के पास की गलियों एवं सुभाष नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए  महिला मार्च निकाला तथा सभी को मतदान करने हेतु जागरूक किया।

इस अवसर पर सहायक लीडर ट्रेनर (स्काउट) प्रेम शंकर जोशी मतदान जागरूकता के जोरदार नारे लगाते हुए सभी गाइड छात्राओं को मतदान दिवस पर दिव्यांग व  असहाय मतदाताओं को मतदान स्थल तक आने-जाने में सहयोग करने का संकल्प दिलाया। व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक रेखा पौडेल एवं गाइड कैप्टन संगीता व्यास के नेतृत्व में छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियाॅं बनाकर सभी को वोट करूंगी तभी तो बढुंगी की थीम के साथ रंगोलिया में मतदान जागरूकता के नारे लिखकर सभी को मतदान करने हेतु जागरूक किया। महिला मार्च के सफल आयोजन में पारी प्रभारी सुषमा पालीवाल, व्याख्याता (शारीरिक शिक्षा) सुनील खोईवाल, दिनकर व्यास, कुसुम तोदी, विकास जोशी, भारती शर्मा ,वृत्तिक जैन, महावीर जीनगर का विशेष सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................