दुकान बंद कर बाईक से कमरे पर जा रहे दुकानदारों को घायल कर करीब डेढ़ लाख लूटे

Jan 20, 2024 - 17:13
 0
दुकान बंद कर बाईक से कमरे पर जा रहे दुकानदारों को घायल कर करीब डेढ़ लाख लूटे

अलवर जिले के समीप भिवाड़ी में बीती रात्रि को दुकान बंद कर घर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर डेढ़ लाख रुपए लूट लिए।  बदमाशों ने उनके सिर पर ईट से भी हमला किया, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर निवासी जयकिशन और महेंद्र हरचंदपुर भिवाड़ी में केजी प्लाजा स्थित जनरल स्टोर की दुकान बन्द कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उनको घेर लिया और उन पर हमला कर दिया जिसमे दोनो भाइयों को चोट लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए।  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर लुटेरों की तलाश कर रही है। 

  • रिपोर्ट- अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................