लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी चेतन बैरवा ने संभाला पदभार, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ में नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी चेतन बैरवा ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं भाजपा नेता बन्ना राम मीणा के प्रति आभार व्यक्त किया। पदभार ग्रहण के बाद नगर में उत्साह का माहौल रहा। समर्थकों ने मिठाइयाँ वितरित की। इस अवसर पर कई उपस्थित लोगों ने कहा कि उन्हें नगर पालिका में बेहतर प्रशासन और जनहित के कार्यों की उम्मीद है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा,सुभाष तिवाड़ी, प्रमोद बोहरा, भूपेंद्र राघव, मुस्ताक खान, रवि प्रजापत, समय सिंह यादव, त्रिलोक सैदावत, त्रिलोक मीणा, सतीश बसवाल,उपेंद्र नरूका ,हरवीर यादव,सचिन देसवाल,मोनू साहू अजय राघव, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।


