सफाई कर्मचारियों के सफाई नहीं कर अन्य पदों पर करने के विरोध में किया वाल्मिकी संगठन ने प्रदर्शन

Jan 20, 2024 - 17:12
 0
सफाई कर्मचारियों के सफाई नहीं कर अन्य पदों पर करने के विरोध में किया वाल्मिकी संगठन ने प्रदर्शन

अलवर में अखिल भारतीय वाल्मीकि युवा संगठन की ओर से आज अंबेडकर नगर में विरोध प्रदर्शन किया गया। सफाई कर्मचारियों ने शहर से कचरा उठाने वाले सभी ऑटो टिपरो को खड़ा कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संदीप चावरिया ने बताया कि हमारी एक ही मांग है जितने भी सफाई कर्मचारी है वह अपने मूल पद पर कार्य करे।
 नगर निगम में सफाई कर्मचारी अधिकारियों से सेटिंग कर इधर उधर काम कर रहे है जबकि उनका मूल काम सफाई करने का है। 2018 की भर्ती में सफाई कर्मचारी के रूप में भर्ती हुए और काम कर नही रहे। ऐसे कर्मचारियों का वह विरोध कर रहे है। उनकी शिकायत करने पर विभाग द्वारा 9 जनवरी को पत्र जारी कर मूल पद पर लोटने के आदेश दिए गए। नही तो उनके जनवरी माह से वेतन रोकने के आदेश है। इसके बावजूद अधिकारियों की मेहरबानी के चलते कर्मचारी अपने मूल पद पर कार्य नहीं कर रहे। निगम में करीब एक सौ पचास सफाई कर्मचारी है जो मूल पद पर कार्य नहीं कर अन्य पदों पर कार्य कर रहे है। अगर उनकी मांग नही मानी तो एक फरवरी से सभी अस्थाई कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जायेंगे

  • रिपोर्ट- अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................