विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

May 3, 2024 - 18:47
 0
विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

 मकराना (मोहम्मद शहजाद)। सर्व समाज मकराना की ओर से शिव विधायक एवं बाड़मेर लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके रविन्द्र सिंह भाटी को जान से मारने की मिली धमकी को लेकर सर्व समाज ने मकराना उपखंड अधिकारी सुनील कुमार के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में उन्होंने बताया की शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को सोशल मीडिया पर सरेआम जान से मारने की मिली धमकी के विरोध में सर्व समाज में रोष व्याप्त हैं। उन्होंने बताया की पहले भी राजपूत समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति सुखदेव सिंह गोगामेडी को भी इसी प्रकार गैंगस्टरों द्वारा धमकियां दी गई तब भी तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा होने सुरक्षा नहीं दी गई जिसके कारण उनको अपनी जान गंवानी पड़ी। सर्व समाज ने विरोध करते हुए रविन्द्र सिंह भाटी को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह मिंडकिया ने कहा कि यह हमारे समाज का एक हीरो है इनको जान से मारने की धमकी देना राजपूत समाज ही नहीं व अन्य समाज मे भी रोष है। 

मैं भी सरकार से मांग करूंगा कि हमने पहले भी हमारे एक रत्न को खो चुके हैं अब इस रत्न को नहीं खोना चाहते हैं। इस दौरान शौर्य फाउंडेशन के शक्ति सिंह चौहान, करणी सेना के जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह चौहान, समाज सेवी शक्ति सिंह चावंडिया, रणवीर सिंह बांसड़ा, राम सिंह चौहान, विक्रम सिंह धोलेराव, सरपंच जेठू सिंह खारड़िया, देवेंद्र सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह लोरोली, नरेंद्र सिंह सफेड, लक्ष्मण सिंह रामसिया, महेश जांगिड़, विक्रम सिंह जूसरी, रणवीर सिंह राठौड़, जय सिंह सरपंच, नंद सिंह चौहान, बजरंग सिंह मंडोवरी, कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान, मकराना रावणा राजपूत समाज के अध्यक्ष अशोक सिंह परमार, नरेंद्र सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, मोहित सिंह चौहान, सोनू सिंह चौहान, पार्षद शक्ति सिंह चौहान, पार्षद मोहम्मद इरशाद गैसावत, पार्षद सिराजुद्दीन सिद्दीकी, पार्षद अनवर गहलोत, ग्राम उद्योग अध्यक्ष सज्जन सिंह, रणजीत सिंह जुसरी, मनोज सिंह रामपुरा, शिवराज सिंह गुणावती, अकलियत समाज के अध्यक्ष  अब्दुल रहीम गौरी, जब्बर सिंह राजपुरोहित, पृथ्वी सिंह चौहान, हाजी गुलाम रसूल सिसोदिया, बिरधाराम नायक सहीत सैकड़ो की संख्या सर्व समाज के लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................