”सिन्धियत शाद रहें - आबाद रहें” पुस्तक का विमोचन

Aug 6, 2024 - 18:46
 0
”सिन्धियत  शाद  रहें  -  आबाद  रहें”  पुस्तक का विमोचन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
       चन्द्र दर्शन एवं पूज्य चालीसा साहिब के  21वें दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक: 05 अगस्त 2024 सोमवार सायं 7.30 बजे स्थानीय सिन्धु भवन, आदर्श कॉलोनी, दाउदपुर, अलवर में मुम्बई निवासी सिन्धी के विश्व विख्यात  लेखक श्री भोजराज ऐन. खेमाणी द्वारा सिन्धी अरबी एवं सिन्धी देवनागरी  में लिखित  सिन्धी सभ्यता, संस्कृति, भाषा को सहेजने के लिए  “सिन्धियत शाद रहें - आबाद रहें”   पुस्तक का विमोचन विश्व सिन्धी सेवा संगम के अंतर्राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार थदानी, पूज्य बहराणा समिति अध्यक्ष बाबा नारायण दास वासवानी, भिश्ती तुलसी खानवानी, भारतीय सिन्धु सभा ज़िलाध्यक्ष तेजू मल रामचंदानी, पूज्य सिन्धी पंचायत अध्यक्ष गोविन्द मंगलानी, महासचिव सुभाष निहालानी युवा उद्योगपति गोपीं साधवानी द्वारा किया गया।
          इस पुस्तक का विमोचन भारत देश के 101 शहरों सहित विश्व के विभिन्न देशों में किया जा रहा हैं। इस पुस्तक में सिन्धी समाज के इतिहास की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय सिंधु सभा के शहर अध्यक्ष पवन कोरजानी ने बताया कि विमोचन के शुभ अवसर  पर अशोक बोदवानी, रमेश नारवानी, अशोक तख़्तानी, सोनू रामचंदानी, मुरलीधर, महादेव निहलानी, राज कुमार तख़्तानी, गीता साधवानी, नैना रोघा, नीता देवानी, सपना कोरजानी, कोमल तख़्तानी सहित समाज के वरिष्ठजनों सहित मातृशक्ति उपस्थित थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................