हरियालो राजस्थान अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नंगली ओझा मुंडावर में

Aug 6, 2024 - 14:58
 0
हरियालो राजस्थान अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नंगली ओझा मुंडावर में

 खैरथल-तिजारा, 6 अगस्त। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव ने जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली।
 बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने प्रमुख विभागों की गत सप्ताह के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणाओं के बारे किए जा रहे कार्याे व भूमि आवंटन के बारे में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग की व कार्यों की प्रगति की, बिजली विभाग में जलदाय विद्युत कनेक्शन, कृषि, औद्योगिक, घरेलू, अघरेलू, कनेक्शन की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही पीएचईडी, नगर परिषद नाला व सीवरेज, चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं, मौसमी बीमारियां, आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों के निस्तारण, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की योजनाओं व बजट घोषणाओं, पालनहार आदि योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा की सभी अधिकारी सभी कार्यों को नियमानुसार समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलेक्टर यादव ने बताया कि हरियालो राजस्थान का जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे चारागाह विकास कार्य नंगली ओझा मुंडावर में आयोजित किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

 बैठक में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर बार की भांति इस बार भी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल में होना प्रस्तावित है। उन्होंने कार्यक्रम में फूड सैंपलिंग, परेड , बैठक व्यवस्था आदि को लेकर संबंधी अधिकारियों से चर्चा की व कहा की सभी कार्य अच्छे से पूर्ण कर लिए जाए। बैठक के दौरान कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, शिक्षा अधिकारी राजकुमार जैन, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग भूरी सिंह चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग मनोज गंगावत, उपनिदेशक श्रम विभाग राकेश चौधरी, कृषि विभाग, जलदाय विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................