9 दिवसीय गणेश महोत्सव 7 सितम्बर से होगा शुरू

Sep 5, 2024 - 19:14
 0
9 दिवसीय गणेश महोत्सव 7 सितम्बर से होगा शुरू

खैरथल (राजस्थान/ हीरालाल भूरानी) सावन माह के बाद जन्माष्टमी उत्सव से त्योहारों का मौसम परवान चढ़ने लगता है। सात सितंबर से गणेश चतुर्थी महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। जहा विश्व भर में इस उत्सव की धूम रहती है वहीं खैरथल शहर भी इससे अछूता नहीं है। शहर में कई जगह सामूहिक रूप से गणपति उत्सव मनाया जाता है। आनंद नगर कॉलोनी के सिद्धी विनायक परिवार द्वारा भी महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार 7 से 15 सितंबर तक चलने वाले इस नौ दिवसीय उत्सव की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। सिद्धी विनायक परिवार के सदस्यों  ने बताया कि 7 सितंबर को सुबह 8 बजे विधि विधान से पूजा पाठ कर गणपति बप्पा की प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा। इसके बाद लगातार आठ दिन प्रातः 9.15 बजे एवं सांय 7.15 बजे आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। आठवें दिन 14 सितंबर को दोपहर 12.15 आम भण्डारा होगा तथा संध्या को 7.15 महआरती का आयोजन होगा। नवे दिन 15 सितंबर को प्रातः आरती के बाद 11.15 प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................