जिला कलेक्टर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक: संपर्क पोर्टल के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण और 'हीट वेव' से बचाव की तैयारियों पर जोर

Apr 27, 2026 - 18:09
 0
जिला कलेक्टर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक: संपर्क पोर्टल के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण और 'हीट वेव' से बचाव की तैयारियों पर जोर

खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिला कलेक्टर  अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें बजट घोषणाओं की क्रियान्विति एवं विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएमओ एवं सीएमओ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने पर बल दिया।
उन्होंने समर कंटिन्जेंसी वर्क के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया गया कि लंबित विद्युत कनेक्शनों को विद्युत विभाग के समन्वय से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग को एचपीवी वैक्सीन के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए, तथा समन्वय करते हुए 14 वर्ष की बालिकाओं को टीका लगवाने के निर्देश दिए।
 जिला कलेक्टर ने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए हीट वेव से बचने हेतु आमजन से अपील की कि अत्यधिक धूप में बाहर निकलने से बचें। यदि आवश्यक हो तो शरीर को पूरी तरह ढककर, हल्के रंग के ढीले एवं सूती वस्त्र पहनकर ही बाहर निकलें। लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत प्राथमिक उपचार कर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों हेतु आवश्यक तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पीएम जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विभागों को समयबद्ध रूप से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किए गए।
उन्होंने ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रथों के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के लिए संबंधित सभी 13 विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान प्रत्येक विभाग को स्पष्ट रूप से दायित्व सौंपे गए, ताकि अभियान का क्रियान्वयन समन्वित एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जा सके। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, जनसुविधाओं का विस्तार करना है। इसके लिए रथों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार, जागरूकता गतिविधियां एवं सभी ग्राम पंचायत में संध्या चौपाल आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय बनाए रखते हुए अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा निर्धारित लक्ष्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
 बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उप पुलिस अधीक्षक लालचंद, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी, सार्वजनिक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश किराड, एसीएफ (वन विभाग) संजय चौधरी, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल,   कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................