संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान पर रणनीति तय, किशनगढ़बास विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

Apr 22, 2026 - 18:53
 0
संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान पर रणनीति तय, किशनगढ़बास विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

खैरथल (हीरालाल भूरानी) क्षेत्र में पंचायतीराज और नगर निकाय चुनाव समय पर न कराए जाने के विरोध में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत विधायक दीपचंद खेरिया की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन किया।

 विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़बास जाटका रोड पर स्थित विधायक कार्यालय पर पंचायतीराज और नगर निकाय चुनाव समय पर न कराए जाने के विरोध में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया।

बैठक में पीसीसी महासचिव एवं समन्वयक प्रभारी देव कसाना, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जिला सह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी देव कसाना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सोच के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने और नए लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पंचायत समिति किशनगढ़बास , कोटकासिम की सभी ग्राम पंचायतो में ग्राम पंचायत वार्ड अध्यक्षों और नगर पालिका किशनगढ़बास, नगर पालिका कोटकासिम, नगर परिषद खैरथल में वार्डों के वार्ड अध्यक्षों का चयन किया जाएगा।  उन्होंने इस संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर विधानसभा से प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 इस मौके पर प्रधान बद्री प्रसाद सुमन पूर्व प्रधान ओमप्रकाश रोघा, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किशनगढ़ बास के अध्यक्ष संदीप पाटिल, ब्लॉक कोटकासिम कांग्रेस के अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष घीसा राम भड़ाना, किशनगढ़ नगर पालिका शहर अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, खैरथल नगर परिषद के अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता, हरसोली मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी, इस्माइलपुर मंडल किशनचंद, निक्की प्रजापत, सरपंच जैकम खान, सरपंच फूलसिंह चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भागेन्द्र खैरिया, किसान नेता शेरसिंह चौधरी, पूर्व सरपंच अजय चौधरी, पूर्व सरपंच फकीर चंद गुप्ता, पूर्व सरपंच बाबूलाल सैनी, पार्षद सुनील सांवरिया जतिन लालवानी, लोकेश खेरिया, सुंदरलाल कार्यक्रम का मंच संचालन मास्टर आसम दीन ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................